बचपन में हम सभी को गणित के सवाल हल करने के लिए कई तरह के ट्रिक सिखाए जाते हैं। लेकिन इस समय ट्विटर पर एक नई तरह की ट्रिक वायरल हो रही है। जिसमें एक टीचर अनोखे अंदाज में बच्चों को नौ का पहाड़ा सिखा रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक्टिव बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने पोस्ट किया है।
आनंद महिंद्रा ने वॉट्सऐप वंडर बॉक्स (Whatsapp Wonder Box) हैशटैग के साथ इस पोस्ट को शेयर किया है। इसमें टीचर के बच्चों को नौ का पहाड़ा सिखाने के लिए आनोखे शॉर्टकट का का इस्तेमाल कर रही है। टीचर के इस अंदाज से आनंद महिंद्र भी हैरान रह गए हैं। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनको व्हाट्सएप पर मिला है।
वीडियो में टीचर नौ का पहाड़ा सिखाने के लिए एक बच्ची को खड़ा करती है। पीछे बोर्ड पर 'हमारे हाथ कैलकुलेटर' लिखा हुआ नजर आ रहा है। टीचर बच्चों को उंगलियों के जरिए एक खास शॉर्टकट के जरिए पहाड़ा सिखा रही है। यकीन मानिए इससे पहले आपने इस अंदाज से पहाड़ा सिखाते हुए कभी नहीं देखा होगा।
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या? मुझे इस शॉर्टकट के बारे में बिलकुल भी नहीं पता था। काश यह मेरी गणित की टीचर होती। मैं भी इस विषय में और अच्छा कर सकता था।' यही नहीं शाहरुख खान भी इस टीचर के अंदाज से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि आपको बता नहीं सकता कि मेरे जीवन के कितने मुद्दों को इस एक साधारण गणना ने हल किया है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक लगभग आठ हजार लोगों ने री-ट्वीट और लगभग 29 हजार लोगों ने लाइक किया है और इसे करीब 52 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।