महाराष्ट्र में सामूहिक नमाज रोकने गई पुलिस पर पत्थर बरसाए

     महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने के लिए जा रहे 100 लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें एक अधिकारी समेत तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।


(Photo - हमले में घायल एक पुलिस अधिकारी और दो कांस्टेबल। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।)



     सोमवार रात 8 बजे के आसपास 100 से ज्यादा की संख्या में लोग शहर की संभाजी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए सभी को अपने-अपने घर जाने की अपील की। इसी दौरान, भीड़ में कुछ लोग भड़क गए और पुलिस से विवाद करने लगे। कुछ लोगों ने पुलिसवालों पर पथराव कर दिया। औरंगाबाद में अब तक संक्रमण के 95 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद इसे रेड जोन में डाल दिया गया है।