News from - Ajeet Sinha
न्याय दो बिहार सरकार
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव (पूर्व आई. आर. एस., प्रधान आयुक्त, भारत सरकार) ने बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना के अंतर्गत पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिन्हा की नृशंस हत्या पर रोष - क्रोध प्रकट करते हुए सभी हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु अपनी आवाज को बुलंद किया है और कायस्थ समाज के गृहस्थ समाजसेवी की हत्या पर बिहार के कानून - व्यवस्था पर सवाल उठाया है।
![]() |
(अजीत कुमार सिन्हा) |
इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री बिहार के नाम पत्र को जारी किया, जिसमें मामले में अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध विवेचना, फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई, मृत्युदंड की मांग तथा परिजनों को समुचित मुवावजे हेतु घटना पर रोष व क्षोभ व्यक्त करते हुये प्रार्थना की गई है।
जिसकी प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल, बिहार पुलिस महानिदेशक, बिहार जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एंव थाना प्रभारी, ओबरा, औरंगाबाद को भी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है, जिसमें ये भी बताया गया है कि अब तक मात्र तीन अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण किया है जबकि शेष सात नामजद एंव अन्य अज्ञात अपराधी अब भी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं जिससे मृतक के परिजनों में भय, आक्रोश और असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
![]() |
(अपराधियों द्वारा बर्बर कारवाई के बाद) |
विदित हो कि इस हत्याकांड से स्थानीय नागरिकों में भी रोष और क्षोभ व्याप्त है। वहीं पूरा कायस्थ समाज इस क्रूर निंदनीय घटना से दुःखित हो अपनी आवाज को बुलंद कर रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिन्हा ने समाज सेवी संजय रघुवर और मिशन 2 करोड़ चित्रांश अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कर्ण, कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आग्रह पर व
राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष, निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन जय प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा संज्ञान में आने के बाद त्वरित कार्रवाई हेतु कायस्थ समाज की गोलबंदी करते हुए सर्वण आयोग के उपाध्यक्ष और ज़द यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद को भी व्हाट्सप्पनंबर पर सूचना दी, जिस पर कारवाई हेतु उन्होंने आश्वासन दिया और घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अजीत सिन्हा ने कहा कि जब तक सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कायस्थ समाज चैन की साँस नहीं लेगा और सभी कायस्थों के साथ मिल कर हत्याकांड के विरुद्ध अपनी आवाज को बुलंद करता रहेगा।
![]() |
(अजीत कुमार सिन्हा) |