प्रदेश मे बोर्ड- निगम मे राजनैतिक मनोनयन पंचायत चुनाव बाद

 News from - भूपेन्द्र औझा 

काग्रेंस प्रदेश पदाधिकारी कमेटी का मनोनयन पहले

प्रदेश प्रभारी माकन ने मुख्यमंत्री- प्रदेशाध्यक्ष- सचिन - जोशी से राय जानी

     भीलवाड़ा। प्रदेश में लम्बे समय से टलते आरहे बार्ड- निगम- जिला नगर न्यास मे सरकार द्वारा अभी चल रहे पंचायत चुनाव बाद मनोनयन करने के संकेत मिले हैं। काग्रेंस प्रदेश प्रभारी अजय माकन इस बाबत सक्रिय एवम गंभीर है । माकन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा प्रदेश के प्रत्येक संभोग के आलानेता से इस बाबत राज शुमारी की है। काग्रेंस आला सूत्रों मुताबिक, काग्रेंस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने अपनी पिछली17 नवम्बर जयपुर यात्रा मे मुख्यमंत्री गहलौत, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी से मुख्यमंत्री निवास पर रात करीब तीन घंटे लम्बी संयुक्त बैठक कर काग्रेंस प्रदेश पदाधिकारी, सदस्यों ओर बार्ड निगम तथा करीब एक दर्जन नगर विकास न्यास मे राजनैतिक मनोनयन के बारे मे चर्चा कर संभावित नामों की सूची तैयार की थी। 

(Sachin file photo)

     पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के कोविट19 से पीडित होने से तब माकन से मुलाकात नहीं हुई थी। लेकिन आलासूत्रो ने बताया कि सचिन पायलट की इस संबंध में प्रभारी माकन से पहले दिल्ली दो बार बातचीत हो चुकी थी और अभी बीते दिनो भी मुलाक़ात हुई हैं। सचिन पायलट के संगठन महामंत्री वेणुगोपाल से भी इस संबंध में चर्चा  करने के संकेत मिले है। हालांकि कुछ दिनों से समाचार चैनलो पर संभावित नामों के प्रसारण मे पायलट समर्थकों के गिनेचुने नाम बताये जा रहे। लेकिन हमारे भरोसेमंद सूत्रानुसार पायलट के करीब एक दर्जन समर्थक नेताओं को हाई कमान द्वारा फाईनल की जाने वाली सूची मे  स्थान देने के आसार हैं। काग्रेंस के दिल्ली आलानेता के सूत्रों मुताबिक, प्रभारी अजय माकन का काग्रेंस राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वेणुगोपाल के साथ प्रदेश की इस सूची पर विचार विर्मश चल रहा है। 

     सूत्रों अनुसार वेणुगोपाल ने अलग से भी मुख्यमंत्री गहलोत से इस बाबत फोन पर बातचीत की है। वेणुगोपाल काग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रदेश मे असंतुष्ट विधायकों ओर सत्ता- संगठन मे समन्वय एवम संतुलन बैठाने को गठित की तीन सदस्यों की समिति में प्रभारी अजय माकन के साथ सदस्य हैं।इस नाते भी वेणुगोपाल का प्रदेश मे मनोनयन नियुक्तियों मे  देखरेख जरूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री- प्रदेशाध्यक्ष-प्रभारी- वेणुगोपाल द्वारा तैयार की प्रदेश पदाधिकारी, बोर्ड निगम में नियुक्तियों की सूची को राहुल- सोनिया गांधी से भी मंजूरी ली जायेगी. काग्रेंस सूत्रों के मुताबिक आलानेता राज्य में लम्बित 128 नगर पालिका, परिषद के चुनाव से पहले प्रदेश संगठन ओर बोर्ड निगम, जिला नगर न्यास मे मनोनयन करने की योजना है।