नलिनी फाउंडेशन ने युवा दिवस का आयोजन किया

News from - Jitendra Naag 

     जयपुर। आज दिनांक 13 जनवरी 2024 को झालाना स्थित नलिनी फाउंडेशन में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में उठो, जागो और अपने पास मौजूद शक्ति को पहचानो। 2024 थीम के आधार पर विश्व युवा दिवस का आयोजन किया गया। 

     संस्था के अध्यक्ष शिहान राधे गोविंद माथुर ने युवाओं को विवेकानंद जी के मार्गदर्शन पर चलने का संदेश दिया।सचिव निकिता शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था भी युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा, युवाओं से चलाई जा रही है, जो कि अपने आप में  ही स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर  कार्यरत है। 

     जिसमें संस्था के कोषाध्यक्ष सुनील ब्योत्रा, संस्था के शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने नलिनी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही कार्य योजनाओं के लिए युवाओं को जानकारी दी। 

     इस कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त सेना के फाउंडर एस.डी.माथुर उपस्थित रहे और संस्था के लगभग 50 वॉलिंटियर्स ने उत्साह से भाग लिया। संस्था के मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग ने विवेकानंद जी के मुख्य उपदेश का उल्लेख किया और साथ में संस्थान ने एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। 

     जिसमें मकर संक्रांति पर्व के पतंगोत्सव पर निरीह पक्षियों की जान बचाने हेतु संदेश पट्टिकाओं द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी भी लोगों को दी। जिसे सभी लोगों ने बहुत उत्साह के साथ सराहना करी और मानने के लिए सहमति भी प्रदान करी। 

     इस हस्ताक्षर अभियान में 200 से ज्यादा लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें राह चलते राहगीरों  ने अपने हस्ताक्षर किए और मांझे से पतंग ना उड़ने का संकल्प लिया।