रूस में 15 लोगों की मौत, बांध टूटने से पानी कर्मचारियों के आवास में घुसा

मास्को, 19 अक्टूबर (एपी) साइबेरिया में सोने के एक खान पर बनी बांध टूटने और उसका पानी कर्मचारियों के आवास में घुसने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है। रूस की आपात सेवा कर्मियों ने यह जानकारी दी। रूस की समाचार एजेंसी के अनुसार, आपात मामलों के मंत्रालय का कहना है कि 13 लोग लापता हैं। मास्को से करीब 3400 किलोमीटर पूर्व में स्थित क्रासनोयार्स्क के पास एक गांव में शनिवार सुबह भारी बारिश के दौरान यह बांध टूटा। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा नियम उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है।