मणिपुर विधानसभा परिसर के बाहर फेंका गया हैंड ग्रेनेड

मणिपुर विधानसभा परिसर के बाहर फेंका गया हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप


हैंड ग्रेनेड फेंके जाने से सीआरपीएफ के दो जवान हुए जख्मी, किया गया उपचार


चप्पे-चप्पे में हमलावरों की तलाश कर रहे हैं सुरक्षा बल, सिक्यॉरिटी टाइट


   इंफाल जिले में मणिपुर विधानसभा परिसर के बाहर थंग्मेबंद क्लब के नजदीक हेंड ग्रेनेड से हमला किया गया। इस घटना में सी आर पी एफ के दो जवान जख्मी हो गए। यही नहीं, हैंड ग्रेनेड फेंके जाने की घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे की छानबीन कर रहे हैं। (Photo - सुरक्षा बल के जवान )



    मणिुपर की राजधानी इंफाल में इसी महीने हुए एक आईईडी धमाके में पांच लोग घायल हुए थे। घायलों में चार पुलिसकर्मी और एक नागरिक शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया। धमाके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी। यह धमाका सुबह लगभग 9:15 बजे इम्फाल के थनगल बाजार में स्थित शनि मंदिर के पास यह धमाका हुआ था। यह इलाका इंफाल का हाई सिक्यॉरिटी वाला इलाका माना जाता है।


    इससे पहले तेलीपाटी इलाके में एक धमाका हुआ था। इस विस्‍फोट में तीन बीएसएफ जवान घायल हुए थे। घटना के बाद प्रशासनिक अमले के भी होश फाख्ता हो गए हैं।