दीपशिखा कला संस्थान में हिंदी दिवस पर कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन

 News from - UOT

 कहानी कथन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया    

     जयपुर। दीपशिखा कला संस्थान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “वैदिक कालीन प्रसंग एवं महान विभूतियों से संबंधित कथाएँ और प्रसंग” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने वैदिक साहित्य, संस्कृति और राष्ट्र के महान विभूतियों से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।

     कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्या डा. रीता बिष्ट ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पहचान है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भाषा और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

     विभागाध्यक्ष एवं हिंदी विशेषज्ञ अनीला शर्मा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और प्रतियोगिता की शैक्षणिक महत्ता पर प्रकाश डाला।

     इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका पुस्तकालयाध्यक्ष सोनिया गौड़ ने निभाई। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का भंडार है। यहां उपलब्ध हिंदी साहित्य, वैदिक ग्रंथों और महान विभूतियों से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन करके विद्यार्थी अपनी अभिव्यक्ति को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

     प्रतियोगिता को सफल बनाने में फैकल्टी सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन और समन्वय में सक्रिय सहयोग दिया।

     कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन एवं हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प के साथ हुआ।