दिल्ली - रोहिणी इलाके में कार से महिला एवं पुरुष डॉक्टर के शव बरामद

दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज सुबह एक कार से दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वालों एक महिला एवं एक पुरुष है। दोनों ही पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं।



     दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज सुबह एक कार से दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वालों एक महिला एवं एक पुरुष है। दोनों ही पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक इसमें से एक डॉ.कुकरेजा हैं जो रोहिणी के सेक्टर 13 स्थित निर्वाना अस्पताल में फिजिशियन हैं। वहीं महिला डॉक्टर का नाम सुदीप्ता मुखर्जी है। यह भी निर्वाना अस्पताल में एमडी के रूप में कार्यरत थीं। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


   पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7 बजे कार में दोनों की बॉडी मिली है। प्रारंभिक जांच से पता लगा है पहले डॉक्टर कुकरेजा ने सुदीप्ता को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर कुकरेजा शादी शुदा हैं। पुलिस फिलहाल दोनों के परिवारों से पूछताछ कर रही है।