महाराष्ट्र में अजीत पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

Maharashtra Cabinet Expansion 


     महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ गहण की। अशोक चव्हाण राज्य के पूर्व सीएम शंकर राव चव्हाण के पुत्र हैं। अशोक चव्हाण के बाद धनंजय मुंडे ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। धनंजय मुंडे भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। 


(Photo - अजीत पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ)



   सबसे पहले अजित पवार (Ajit Pawar) ने उपमुख्यमंत्री (Deputy CM of Maharashtra) पद की शपथ ग्रहण की। अजित पवार ने इससे पहले भाजपा के साथ सरकार बना उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, अब उन्होंने एनसीपी के कोटे से उद्धव सरकार में उपमुख्यमंत्री पद ग्रहण किया है। महाराष्ट्र में अब्दुल सत्तार, बंटी पाटिल, शंभूराज देसाई, बच्चू कडू, विश्वजीत कदम, दत्तात्रेय भरणे अदिति तटकरे, संजय बनसोंडे, प्राणक्त तनपुरे राजेंद्र पाटिल विधायक राज्य मंत्री पद की शपथ लेंगे।


   मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महाराष्ट्र में पीएमओ (PMO) की तर्ज पर सीएमओ (CMO) बनाये जाने की भी खबर आ रही हैं। सीएमओ के मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी कामकाज को संभालेगा। गौरतलब है कि इस बार कैबिनेट में मुंबई से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है, सिर्फ आदित्य ठाकरे को ही ये खास मौका दिया गया है।  इसके लिए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जो उन्हें भविष्य के लिए और मजबूत बनायेगी।


    महाराष्ट्र में कुल 36 मंत्री आज शपथ लेने वाले हैं जिनमें से 25 कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) होंगे, जबकि 10 राज्य मंत्री होंगे। अजित पवार  उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray), नवाब मलिक, धनंजय मुंडे का नाम भी शामिल है।  मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना से आदित्य ठाकरे का मंत्री बनना लगभग तय हो चुका है। आदित्य ठाकरे ने पहली बार चुनाव लड़ा है और वर्ली से विजयी रहे हैं। इसके अलावा शिवसेना के उदय सामंत, अब्दुल सत्तार, शंकर गडख, अनिल परब, संदीपन भूमरे, शंभुराज देसाई, येदगाउकर, संजय राठौड़, गुलाब पाटिल, दादा भूसे के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। 


    महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के आधार पर हो रहा है। ये कोशिश की गई है कि महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों को मंत्रिमंडल में बराबरी से प्रतिनिधित्व मिले। मिली जानकारी के अनुसार 36 नये मंत्रियों को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसे देखते हुए  विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण और मुंबई, जातीय आधार पर मराठा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के कोटे तय किए गए हैं।