शशि थरूर पर हिंदू महिलाओं को अपमानित करने का आरोप - कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

शशि थरूर के खिलाफ त्रिवेंद्रम कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट


थरूर पर अपनी किताब में हिंदू महिलाओं को बदनाम करने का आरोप


इससे पहले भारत का गलत नक्शा ट्वीट कर विवादों में थे थरूर


(Photo - शशि थरूर )



     कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर की मुश्किलें थमती दिखाई नहीं दे रही हैं। कोझिकोड में प्रदर्शन को लेकर भारत का गलत नक्शा शेयर करने से जुड़े विवाद के बाद अब उनके लिए एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। जानकारी के मुताबिक त्रिवेंद्रम कोर्ट ने थरूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।


   थरूर पर कथित तौर पर अपनी एक किताब में हिंदू महिलाओं को बदनाम करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इससे पहले थरूर ट्विटर पर भारत का गलत नक्शा शेयर करने के कारण विवादों में घिर गए थे। थरूर ने केरल के कोझिकोड में होने वाले प्रदर्शन को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्‍होंने पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) और अक्‍साई चिन को भारत का हिस्‍सा नहीं दिखाया था।


   अपने इस ट्वीट के बाद थरूर ट्रोल होना शुरू हो गए थे और बीजेपी ने भी उन पर निशाना साधा था। बढ़ते विवाद के बाद शशि थरूर ने अपने विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया था।