Downing Street ने बयान जारी कर कहा कि 31 जनवरी उनके लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा जब ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो जाएगा।
(ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन )
ब्रिटेन की सरकार ने यूरोपीय संघ से अलग होने की तारीख मुकर्रर कर दी है। आधिकारिक योजना के मुताबिक 31 जनवरी को ब्रिटेन इस ईयू से अलग हो जाएगा। इसके लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक बड़ी घड़ी के जरिए काउंट डाउन को दिखाया जाएगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ब्रेक्जिट से ठीक पहले स्थानीय समयानुसार रात के 11 बजे देश को संबोधित करेंगे। उससे पहले वह कैबिनेट की विशेष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। स्कॉटलैंड, नार्दर्न आयरलैंड और वेल्स सहित ब्रिटेन के सभी हिस्सों में एकता का संदेश देने के लिए वह इस बैठक का आयोजन करेंगे।
Downing Street ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि 31 जनवरी उनके लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा जब ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो जाएगा। इस बयान में कहा गया है कि इस घड़ी को यादगार बनाने के लिए 10, डाउनिंग स्ट्रीट को लाइट से सजाया जाएगा। इसके साथ ही डाउनगिंग स्ट्रीट पर एक घड़ी पर उलटी गिनती भी की जाएगी। व्हाइटहॉल के आसपास की इमारतों पर भी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा पार्लियामेंट स्क्वायर के सभी फ्लैग पोल पर ब्रिटेन का झंडा फहराया जाएगा।
लंदन के ऐतिहासिक घंटाघर (Clock Tower) की मरम्मत का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। सरकार का दावा है कि एक दिन के लिए इसे सर्विस में लाने के लिए 5,00000 पौंड का खर्च किया जा रहा है। ब्रिटेन 29 मार्च, 2019 की पहली की समयसीमा में ब्रेक्जिट नहीं कर सका था। ऐसा संसदीय बाधाओं के कारण हुआ था। इससे पहले जून, 2016 में हुए जनमत संग्रह में बहुमत ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद से ब्रेक्जिट के लिए जरूरी संसद में जरूरी संख्या बल जुटाने के लिए दो आम चुनाव हो चुके हैं।