Delhi Election 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकासपुरी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को भी योगी आदित्यनाथ के निशाने पर रहे। योगी ने कहा कि पाकिस्तान के एक मंत्री ने अरविंद केजरीवाल का समर्थन क्यों कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि केजरीवाल ही केवल शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला सकते हैं।
दिल्ली के सीएम पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल असामाजिक के हाथों का खिलौना बन गए हैं। पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि केजरीवाल ने जनता की भावनाओं के साथ खेला है। वह जाने-अनजाने में असामाजिक और भारत विरोधी तत्वों के हाथों का खिलौना बन गए हैं। योगी ने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के साथ केजरीवाल ने सहानुभूति दिखाई थी।