राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 'देश के गद्दारों को, गोली मारो... को' नारेबाजी, 6 हिरासत में

     दिल्ली मेट्रो के स्टेशन पर 'देश के गद्दारों को' नारेबाजी हुई। यह नारेबाजी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुई। नारेबाजी करनेवाले 6 लोग हिरासत में लिए गए। यह घटना दोपहर 12.30 की बताई जा रही है।



  • शरारती तत्व दिल्ली के बाकी इलाकों का भी माहौल खराब करने की कोशिश में

  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में शांति के बाद अब नई दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश

  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर देश के गद्दारों को गोली मारो...नारा लगाया गया, 6 हिरासत में



     नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगों के बाद अब नई दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश हुई। वहां मेट्रो स्टेशन पर कुछ लड़कों ने 'देश के गद्दारों को, गोली मारो *** को' को नारे लगा। इस मामले में पुलिस ने उन्हें वहीं हिरासत में ले लिया। यह घटना राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12.30 की है। राजीव चौक पर 6 लड़के अचानक 'देश के गद्दारों को, गोली मारो *** को' नारे लगाने लगे। पुलिस ने तुरंत राजीव चौक स्टेशन पर ही उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।