लॉकडाउन की वजह से सभी लोग घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं इसलिए केंद्र सरकार ने एंटरटेनमेंट के लिए 80 के दशक का मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण का प्रसारण एक बार फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। रामायण का प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर आज सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है और इसका दूसरा एपिसोड आज रात 9 बजे इसी चैनल पर टेलिकास्ट होगा।
दर्शक इस धारावाहिक को देखकर काफी एक्साइटेड हुए। उन्होंने सोशल मीडिया महाभारत को लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया था कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा था कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।