अर्जुन कपूर ने PM-CM केयर्स फंड में दिया डोनेशन

                                               साथ ही साथ इन जगहों पर भी दिया दान


     कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कई बॉलीवुड सितारे सामने आ चुके हैं और उन्होंने दिल खोलकर दान किए हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी लोगों की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। इस बात की जानकारी अर्जुन ने अपने सोशल अकाउंट से एक ऑफिशियल लेटर शेयर करते हुए दिया है। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में ये नहीं बताया है कि उन्होंने पीएम केयर्स फंड में कितनी धनराशि दी है। 



     अर्जुन ने अपनी पोस्ट में यह बात मेंशन किया है कि वह पीएम और सीएम राहत कोष के अलावा पांच अन्य संस्थाओं को डोनेशन दिया है। अब अर्जुन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 


   अर्जुन ने अपने डोनेशन की खबर देते हुए अपने लेटर में लिखा है, ‘भारत इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है और देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने भारतीय भाईयों और बहनो की मदद करनी चाहिए। मैं लोगों की मदद की मदद के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं कि कुछ जगह योगदान दे कर सकूं। इसलिए मैं पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष, गिव इंडिया, द विशिंग फैक्ट्री, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज में डोनेट कर रहा हूं। ताकि हम कोविड-19 से तभी लड़ सके और हम एक साथ खड़े हो सके। इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि आगे आएं और अपने हिसाब से लोगों के मदद करें'।