आगरा - मृत कैदी के संपर्क में आए 10 और कैदी पाए गए संक्रमित

                                                 आगरा जेल बनी कोरोना हॉटस्पॉट 


     आगरा का जिला कारागार कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट बनकर सामने आया है। यहां के 10 कैदी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए है। कैदियों की रिपोर्ट आने के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। यहां मंगलवार को कैदियों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट में 10 कैदी पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद 100 कैदियों को क्वारंटाइन कराया गया है। इस बीच जेल प्रशासन ने डीजी जेल को पत्र लिखकर कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट प्रदान की है, साथ ही जेल प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव की अलग व्यवस्था कराने की मांग की है। 



     जानकारी के अनुसार, 3 मई को एक कैदी की हालत खराब थी। जिसके बाद कैदी को कोरोना टेस्ट के लिए सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां 4 मई को इस कैदी कोरोना टेस्ट हुआ। 6 मई को इस कैदी की रिपोर्ट आई, लेकिन 9 मई को कैदी की मौत हो गयी। कैदी की मौत के बाद से ही पूरी सेंट्रल जेल में खलबली मच गई। इसके बाद कैदी के संपर्क में आने वाले 14 बंदियों और 13 जेल सुरक्षाकर्मियों को क्वारन्टीन कर उनके सैंपल टेस्ट किए गए। कोरोना टेस्ट के बाद 10 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल तीन जेल स्टाफ की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।