लॉकडाउन के कारण राजस्व में आई कमी, सभी को समय से दे रहे सैलरी - योगी

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के लिये लागू लॉकडाउन के चलते राजस्व को भारी कमी आई है। इसके बावजूद हम 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर को समय से वेतन दे रहे हैं। सीएम योगी ने यह बात रविवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कही।



     उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के लिये लागू लॉकडाउन के चलते राजस्व को भारी कमी आई है। लॉकडाउन-3 के दौरान राज्य में उद्योग धन्धों को संचालित करने के लिये एक कार्ययोजना बनाकर एडवाइजरी जारी की जाए।
चालू वित्त वर्ष 202-21 के बजट के अनुसार अप्रैल माह में कर राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 12141.04 करोड़ रूपये था जिसके सापेक्ष 2012.66 करोड़ रूपये की प्राति हुई है। यह लक्ष्य का मात्र 16.6 प्रतिशत है।


     इसी तरह  करेत्तर राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य 1512.98 करोड़ रूपये के सापेक्ष 282.12 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। यह धनराशि लक्ष्य का 18.6 प्रतिशत है। योगी ने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रहने वाले कमीर् अपने सहयोगियों के लिए कोरोना कैरियर बन सकते हैं। इसलिए यह लोग अपने कार्यस्थल पर न जाएं। उन्होंने कहा कि मण्डियों में किसानों, थोक व्यापारियों, खुदरा व्यापारियों के लिए समय सारणी बना ली जाए। मण्डियों का निरन्तर प्रभावी निरीक्षण कराया जाए। मण्डियों में साफ सफाई की व्यवस्था को उत्तम रखा जाए। मण्डियों में सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रहनी चाहिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का विशेष ध्यान रखा जाए।