भारत के 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी इसे मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि मान रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आगामी समय में होने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों और वचुर्अल रैलियों में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाएंगे। पार्टी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि वचुर्अल रैलियों में इस उपलब्धि को मोदी सरकार के दौर में भारत के दुनिया में बढ़ते कद के तौर पर प्रचारित किए जाने की तैयारी है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का कार्यकाल दो वर्षों के लिए होगा। खास बात है कि 2०21-22 के लिए भारत को निर्विरोध अस्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया है। भारत को संयुक्त राष्ट्र महासभा के कुल 192 में से 184 सदस्यों ने वोट दिया।
भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतत्व में गर्व की बात है कि भारत सर्वसम्मति से यूएनएससी की सदस्यता के लिए चुना गया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थायी सदस्यता के लिए मिला समर्थन न केवल भारत के बढ़ते कद को दशार्ता है, बल्कि यह उसकी मजबूत कूटनीति को भी दशार्ता है।”
वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अगले 2 वर्षों के लिए गैर-स्थायी सदस्य बना। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। यह बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब भारत संयुक्त राष्ट्र में अधिक मजबूत है।”