22 साल के युवक ने की आत्महत्या, कर्जेदारों से परेशान था

Report - C.P.GAHLOT


     जयपुर के कानोता के बाद  झुंझुनू जिले के रामलालपुरा गांव में देर रात एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। युवक कर्ज से परेशान था। उसने 31 लाख रुपए का कर्ज लिया था, 62 लाख रुपए दे चुका था। उसके बाद भी कर्जदार ब्याज के नाम पर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। युवक के पास से तीन पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसमें उसने प्रताड़ित करने वालों के नाम भी लिखे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम विकास था। विषाक्त पदार्थ खाने के बाद जब देर रात को उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। विकास कई सालों से सीथल में अपनी बुआ के यहां ही रहता था। मृतक की झुंझुनू में मंडावा मोड़ पर दुकान है। वहां किसी के साथ लाखों रुपयों के लेन देन का मामला चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुढ़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया हे. 


     बुधवार रात उसने बुआ के घर पर ही ज़हर पी लिया। उल्टी होने पर बुआ का लड़का संदीप उसे लेकर झुंझुनू पहुंचा। मृतक के पिता बुंटीराम ने चार लोगों के ख़िलाफ़ उसके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। मृतक की पेंट की जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लाखों रुपयों के लेनदेन के मामले का खुलासा हुआ है।


10 रुपए सैंकड़ा के हिसाब से ब्याज वसूल रहे थे लेनदार.... सुसाइड नोट में मृतक ने बताया कि उसने किसी विजय सींगड़ा से 31 लाख रुपए लिए थे। जिसके बदले में 62 लाख रुपए दे दिए थे। जिसके बाद भी उसे ब्याज के लिए परेशान किया जा रहा था। साथ ही ससुराल वालों के सामने भी बदनाम कर दिया था। साथ ही सुसाइड नोट में लिखा कि ब्याज नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। नोट में ये भी बताया गया कि कर्जा देने वाले उससे 10 रुपए सैंकड़ा के हिसाब से ब्याज वसूल कर रहे थे। जबकी उसने अपने घरवालों को 2 रुपए सैंकड़ा बताया था।