उज्जैन-राजेश सिंह भदौरिया
कांग्रेस महामंत्री सिकन्दर खान नाबालिग लड़की के साथ करता रहा दो साल तक बलात्कार और योन शोषण
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रेदश के आव्हान पर सतना जिले में हुई लव जिहाद की घटना को लेकर भाजयुमो उज्जैन नगर जिला द्वारा कांग्रेस का पुतला जलाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अपूर्व देवड़ा के अनुसार भाजयुमो के अध्यक्ष अमय जी आप्टे ने बताया कि सतना जिले में हुई लवजिहाद की घटना में कांग्रेस महामंत्री सिकन्दर उर्फ समीर खान जिम के संचालन में पाटर्नर था और वह मासूम नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दो साल तक बलात्कार और योन शोषण करता रहा।
सिकन्दर खान कई बार जाली नोट और साइबर अपराध में भी गिरफ्तार हो चुका है, कांग्रेस के महामंत्री पद रह कर सिकंदर कई अपराध कर चुका है जिससे कांग्रेस का चाल चरित्र उजागर हुआ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस 18 महीने की सरकार में सिकन्दर खान जैसे कई काग्रेस नेता इस प्रकार के अपराध में शामिल रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रेदश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के आव्हान पर सोमवार को भाजयुमो नगर जिला उज्जैन ने सतना में हुई लव जिहाद की घटना को लेकर टावर चोक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं नगर जिला उज्जैन कांग्रेस महामंत्री सिकन्दर उर्फ समीर खान इस कृत्य की निंदा करता है और शासन से मांग है कि इस अपराधी को फांसी की सजा हो।
इस मौके पर भाजपा नगर जिला महामंत्री सुरेश गिरी भाजयुमो महा मंत्री योगेश सांगते योगेश ठाकुर जितेंद्र कृपलानी, श्रीपाल राजावत, विशाल गना फतरोड, मनीष चौहान, निखिल भारद्वाज, विक्रम ठाकुर, अशोक गहलोत, गौरव सांचोरा, सतीश सिंदल, शुभम यादव, गौरव पटवा, प्रिंस दीक्षित, लक्की दरबार, आयुष बना, कपिल पाल, कार्तिकेय मिश्रा, शारद चिचाणी, कमल सहलानी आदि उपस्थित थे।