पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

       पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन अजय यादव के निवास स्थान पर एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता महान विचारक राष्ट्रभक्त भारतीय जन संघ के पूर्व अध्यक्ष हमारे प्रेरणा स्रोत आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई | पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन अजय यादव व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई |



     पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन अजय यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए| साथ ही अजय यादव ने बताया  की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।


     इस विचारधारा को आज  भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मेहनत लगन इमानदारी जोश जुनून व उत्साह के साथ भारत देश को सशक्त बनाने का पूरा प्रयास कर रहा है| इस दौरान महेश सोयल, नरेश शर्मा, उमेश शर्मा, श्याम गोडीवाल, पवन टिक्कीवाल, सरदार बच्चन सिंह, राकेश यादव, सूरज गोडीवाल, संदीप संभरिया, राजकुमार कुमावत, महेश व्यास, मुस्ताक भाई, शहजाद भाई, विष्णु मीणा, दिलीप गौतम, पिंकू शर्मा, प्रकाश टिल्लानी, सुभाष सेन उपस्थित रहे|