यातायात पुलिस को आमजन से मिल रहा लगातार सहयोग 

यातायात पुलिस कर्मियों को किया गया मास्क और सैनिटाइजर का वितरण


     श्री राधारानी क्रिएशन और श्री कृष्णा प्रिंट सांगानेर के राम शर्मा और अशोक शर्मा द्वारा 1600 हेण्ड सेनेटाइजर एवं 1700 मास्क उपलब्ध कराये गए. डयूटी पॉइंट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों, आर. ए. सी., होमगार्ड के जवानों एवं यादगार भवन  में कार्यालयकर्मियों को कोरोना से बचाव हेतु बांटे गए सेनेटाइजर ओर मास्क।



     कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त आदर्श सिधु, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात सतवीर सिंह, ललित किशोर शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व अशोक चौहान, उप निरीक्षक रामवतार मीणा व यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।