भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल, 15 अक्टूबर 2020 से दो दिवसीय प्रवास पर बिहार में

द्वारा - रवि आनंद (वरिष्ठ पत्रकार) पटना  


नड्डा 15 अक्टूबर 2020 को विक्रमगंज, काराकाट (रोहतास) और गोह (औरंगाबाद) में 'विशाल जन-सभाओं को संबोधित करेंग


16 अक्टूबर 2020 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बाराहाट (बांका) और हिसुआ (नवादा) में रैलियों को संबोधित करेंगे


     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल गुरुवार, दिनांक 15 अक्टूबर 2020 से दो दिवसीय प्रवास पर बिहार में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।  नड्डा 15 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे काराकाट के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, विक्रमगंज में आयोजित विशाल जन - सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 02:30 बजे गांधी मैदान, गोह में विशाल जन - सभा को संबोधित करेंगे।


     शाम साढ़े चार बजे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में एनडीए की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष, जिला भाजपा प्रभारी, सांसद, विधानसभा प्रत्याशी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रवासी, जिला पदाधिकारी एवं एनडीएके सभी घटक दलों के विधानसभा से पांच - पांच प्रमुख लोग भाग लेंगे। नड्डा अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बांका के बाराहाट स्थित भैड़ा मोड़ मैदान में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे अपराह्न 03:00 बजे इंटर विद्यालय, हिसुआ (नवादा जिला) के प्रांगन में आयोजित जन-सभा को संबोधित करेंगे.