इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए - राहुल गांधी

द्वारा - रवि आनंद   


     बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम फेज के दिन राहुल गांधी के बिहार आगमन पूर्व उन्होंने ट्वीट कर बिहार के मतदाताओं के नाम शुभकामनाएं संदेश देते हुए लिखा कि -


     इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए
                                   आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए।
                                                         बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ।



     उपर्युक्त बातें लिखते हुए आखिरी में हैशटैग #आज बदलेगा बिहार का प्रयोग किया, तदुपरांत बिहार कांग्रेस के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल INC BIHAR से सोशल मीडिया पर हैशटैग #आज बदलेगा बिहार अभियान चलाया गया. जिसके तहत कांग्रेस के द्वारा जारी मेनिफेस्टो में जिन-जिन बातों का जिक्र किया गया है उन तमाम बातों को लेकर ऑफिशियल हैंडल से जहां बिहार वासियों को संदेश दिया जा रहा था एवं 15 वर्षों से बिहार में भाजपा जदयू की सरकार में जिस तरह से बिहार वासियों को सिर्फ झूठी बातों से छला गया, उन तमाम बातों को लेकर बिहार वासियों को जगाया गया तथा जन सरोकार से जुड़े मुद्दे जैसे कोरोनाकाल के दौरान बिहार के प्रवासी मजदूरों एवं राज्य से बाहर दूसरे प्रदेशों में फंसे छात्र छात्राओं को जो ये सरकार ने यातनाएं दी थी व किसानों की समस्या,महिला सुरक्षा की समस्या, गिरता शिक्षा-स्वास्थ्य का स्तर जैसे तमाम सवालों को लेकर सरकार पर हमला किया गया।


     #आजबदलेगाबिहार अभियान को लोगों ने हाथों हाथ लेते हुए जमकर इस प्लेटफार्म का फायदा उठाते हुए सरकार को कोसा एवं बिहार में सत्ता बदलाव को लेकर जबरदस्त सोशल मीडिया पर माहौल खड़ा कर दिया साथ ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने को लेकर बिहार वासियों ने संकेत दे दिया।


     हैशटैग #आजबदलेगाबिहार देशभर में नंबर वन पर ट्रेंड हुआ, जब तक राहुल गांधी बिहार में सभा को संबोधित कर रहे थे तब तक यह ट्रेंड ट्विटर पर होता रहा। आखरी में राहुल गांधी चुनावी सभा को खत्म करने के बाद सभा की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि -
            हम सरकार चलाना जानते हैं, 
                          आपके मन की बात जानते हैं,
                                         हाँ, हम झूठ बोलना नहीं जानते,
                                                                       ना कभी सीखेंगे!
                                                                            बदलाव की राह पर बिहार की जनता के ज़बरदस्त जोश को सलाम!