कल तेजस्वी दस चुनावी सभा को संबोधित करेंगे 

द्वारा - रवि आनंद (वरिष्ठ पत्रकार) पटना 

     पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कल दस विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कल 21 अक्टूबर को 10-10 बजे दिनारा विधानसभा क्षेत्र के रोहतास बलदेव हाई स्कूल मैदान , 11-00 बजे नोखा विधानसभा क्षेत्र के बाजार समिति मैदान नोखा , 11-40 बजे शंकर महाविद्यालय सासाराम , 12-25 बजे डिहरी विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान प्रेम नगर, 1-10 बजे नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह खेल मैदान  वारूण, 1-50 बजे  ओबरा विधानसभा क्षेत्र के डाईट मैदान दाउद नगर, 2-30 बजे हाई स्कूल मैदान कुर्था, 3-10 बजे मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र , 3-50 बजे लखावर हाई स्कूल मैदान घोषी, एवं 4-30 बजे गांधी मैदान मसौढी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।