सचिन पायलट के खिलाफ बड़ी साजिश का भण्डा फूटा!

 न्यूज चैनल ने किया सौदा?


     जयपुर। सचिन पायलट के खिलाफ राजनीतिक साजिश वाली एक खबर चला कर बीजेपी को हथियार देने जैसे मामले की पोल खुल कर सामने आ गई है। राजस्थान का एक न्यूज चैनल बेनकाब हुआ है। जिसको सालाना गहलोत सरकार करोड़ों के विज्ञापन दे रही हैं।



     यह खबर दुष्कर्म मामले को लेकर थी। इसमे कांग्रेस की गहलोत सरकार की बदनामी का दोष सचिन पायलट पर देने की साजिश रची गई। राजस्थान के एक रीजनल चैनल ने यह खबर ब्लाॅस्ट की और  इस खबर को बीजेपी की आईटी सेल ने हाथों हाथ वायरल कर लाखों लोगों तक पहुंचा दिया था।  लेकिन इस साजिश का पर्दा भी उठ गया।


     हकीकत मे यह रीजनल चैनल ने प्लानिंग के तहत किया था। प्लानिंग मे कौन हो सकता हैं इसका अंदाज आप ही लगा सकते हैं कि इस चैनल को फाइनेन्स कौन कर रहा हैं, वह भी बढ चढ कर। जबकि यही चैनल वसुंधरा का भक्त था और उस वक्त भी करोड़ों बटोर रहा था। अब गहलोत सरकार ने भी करोड़ों का फाइनेन्स खोल रखा है।


     बाकी मीडिया बर्बादी की राह पर हैं लेकिन यह चैनल ऐश, मौज कर रहा है। गहलोत साहब की मेहरबानी है। वसुंधरा राजे की तो पहले से ही थी। लेकिन यह साजिश भरी खबर धरी रह गई। सचिन पायलट एक बार फिर साजिश से बच गये। अब देखते हैं यह चैनल नया क्या करता हैं..


From---


Rajasthan News & Media