भारतीय रि-पब्लिक पार्टी पार्टी के विस्तार को लेकर हुई चर्चा

द्वारा - रवि आनंद (वरिष्ठ पत्रकार) पटना  


     भारतीय रि-पब्लिक पार्टी की एक बैठक आज प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में पार्टी के संरक्षक मंडल द्वारा पार्टी के विस्तार पर चर्चा की गई तथा पश्चिम बंगाल के महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री मति मेधना पाई एवं उत्तर प्रदेश में राहुल बरतरिया को प्रदेश सचिव मनोनित किया गया तथा आलोक कुमार वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजकुमार पाठक को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, करूणेश मणि तिवारी को राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया गया।


(फोटो - डाॅ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय रि-पब्लिक पार्टी)



     संरक्षक मंडल द्वारा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में रत्नेश कुमार एवं सुमन कुमार सिंह को बिहार प्रदेश उपाघ्यक्ष, रंजन कुमार वर्मा को बिहार प्रदेश महासचिव, संजय कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश सचिव, नालिन कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश संयुक्त सचिव, विश्वजीत पांडेय को बिहार प्रदेश युवा उपाघ्यक्ष मनोनित किया गया।


     संरक्षक मंडल द्वारा विभिन्न जिलों से प्राप्त सदस्यता आवेदन के आधार पर जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर मनोनयन की सहमति प्रदान की गई. जिसके आधार पर छपरा, दरभंगा, गया, सिवान, मोतिहारी, औरंगाबाद, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर जिलों में पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया ।