भगवान राम की नगरी अयोध्या दिवाली पर दुल्हन की तरह जगमगा रही

     इस बार भगवान राम की नगरी अयोध्या दिवाली से पूर्व ही जगमगा रही है। राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद यह पहली दिवाली है जो ज्यादा ही जगमग लग रही है। वैसे तो पिछले कुछ वर्षों से अयोध्या में सरयू घाट पर दीपोत्सव मनाया जाता रहा है लेकिन इस बार की रौनक कुछ और ही है। दीपोत्सव 2020 की पूर्व संध्या पर अयोध्या के घाटों पर रौनक, हर तरफ रोशनी और हर चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक है।



     अयोध्या के प्रवेश द्वार की रौनक देखते ही बनती है। रंगीन रोशनी से सराबोर अयोध्या का घाट बहुत ही सुन्दर ला रहा है। हर तरफ रोशनी ही रोशनी है। पूरी अयोध्या दुल्हन की भांति सजी हुई जज़र आ रही है. दीपोत्सव की तैयारी में हर तरफ युवक - युवतियां जुटते हुए दिखाई पड़ते हैं। बाज़ारों मे भी रौनक छाई हुई है.