अयोध्या - राम मंदिर के लिए फिर धनसंग्रह

NEWS FROM - BHUPENDRA OJHA

10 से 100 रुपये के कूपन से जन-भागीदारी तय

     भीलवाड़ा। राम जन्म भूमि अयोध्या में नव-निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए विहिप, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपाई अगले साल से घर घर जाकर धन संग्रह का काज करेंगे। इस बाबत प्रयागराज मे चल रही संघ की राष्ट्रीय कार्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा बनाये श्री राम मंदिर जन्म भूमी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और संघ मे सहमति हुई है। 

     ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि  अयोध्या में 67.3 एकड भूमी के 2.7 एकड मे तीन मंजिला 161 फीट ऊंचा नव निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए जनभागीदारी हेतु अगले साल 15 जनवरी से 27 फरवरी तक देश भर में घर घर जाकर संघ, विहिप, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धन संग्रह किया जायेगा। इस हेतु ट्रस्ट द्वारा 10 से 100 रुपये के कूपन जारी किए जाएंगे।

     राम मंदिर निर्माण के लिए 1980 के दशक में तात्कालिक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवानी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा निकाल भाजपा के जनाधार को गांव गांव तक पहुंचाया था तथा विहिप नेता- कार्यकर्ताओं ने घर घर ईट- धन संग्रह का काज कर देश में राम मंदिर निर्माण की अलख जगाई थी।