अशोक कुमार को प्रदेश अध्यक्ष, बिहार, राष्ट्रीय सनातन वाहिनी नियुक्त किया गया

      राष्ट्रीय महासचिव (धर्म प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय सनातन वाहिनी के अजीत सिन्हा ने प्रेस को सूचित किया कि पटना निवासी अशोक कुमार को प्रदेश अध्यक्ष, बिहार, राष्ट्रीय सनातन वाहिनी नियुक्त किया गया  है. 

     आज पटना, बिहार निवासी अशोक कुमार जी को 1008 श्री सर्वानंद हरे कृष्ण महाराज, मुख्य संरक्षक सह संस्थापक, राष्ट्रीय सनातन वाहिनी के हस्ताक्षर से हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय महासचिव (धर्म प्रकोष्ठ) अजीत कुमार सिन्हा और कार्यकारी अध्यक्ष मेघराज कुमावत की अनुशंसा पर बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया है. उनसे संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप आचरण करने का आग्रह किया गया है.  

     यह विदित है कि अशोक कुमार मानव  सेवक  के रूप में भी जाने जाते हैं. वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा समर्थक मंच की हैसियत से राज्य की सेवा कर रहे हैं. इन्हें राष्ट्रीय सनातन वाहिनी के तमाम अधिकारियों व पदाधिकारियों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ऐसी आशा की जाती है कि आप बिहार की कार्यकारिणी के गठन के उपरांत प्रखण्ड, जिला और राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत कर सनातन के धर्म के  सुदृढ़ीकरण हेतु अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे l जय हिंद। वंदे मातरम्।