भाजपा मोखुंदा मण्डल का शानदार बडा भाजपा सम्मेलन आयोजित

News from - विशेष संवाददाता

भाजपा नेताओं ने काग्रेंस पर  जनता को गुमराह करने केआरोप लगाये

भीलवाड़ा। भाजपा सहाड़ा उपचुनाव प्रबंधन प्रभारी श्रवण बगड़ी, एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोगेश्वर गर्ग ओर सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डलो की बीते दिनों की चुनावी मशक्कत अब क्षैत्र मे असर दिखाने लगी है।मोखुंन्दा भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई सम्मेलन में बडी संख्या मे भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने शिरकत की है। उसमे क्षेत्रों के एसी एसटी समुदाय के लोगों ने भी काफी संख्या में भाग ले, आयोजन को ओर महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करा दिया। 

     सम्मेलन में भाजपा के कई नेताओं के आने से कार्यकर्ताओं मे उत्साह का संचालन हुआ। सम्मेलन मे चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा चुन्नीलाल गरासिया, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिला प्रमुख बरजी देवी भील, राजसंमद जिला प्रभारी एवम भीलवाड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष  दामोदर अग्रवाल, पूर्व मंत्री कालूराम गुर्जर, बूथ प्रबंधन प्रभारी हरिहर पारीक, पूर्व मंत्री रतनलाल जाट, भाजपा प्रत्याशी रूपलाल जाट, पूर्व विधायक डॉ बालूराम चौधरी,प्रदेश मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा सुरेंद्र सिंह जी पवार, जिला उपाध्यक्ष नाथु लाल गाडरी,जिला मंत्री शंकर लाल जाट,सहाड़ा प्रधान मांगी देवी भील,जिला मंत्री मंजू पालीवाल,मारवाड़ प्रधान सुरेंद्र सिंह  मंडल विस्तारक राजेश सिंघल ने शिरकत की। सांसद सीपी जोशी ने अपने उदबोधन मे राज्य कीकांग्रेस सरकार पर राजस्थान में किसानों, बेरोजगारों के साथ किए छलावे पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता में महंगी बिजली दरों, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा में अव्यवस्थाओं के कारण जनता में काग्रेंस के प्रति भारी विरोध है और इसी के तहत राजस्थान में होने वाले  चारों विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीत का परचम फहराएगी।

     प्रदेश मन्त्री श्रवन सिंह बगड़ी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को  बताया, पार्टी ने अपना प्रत्याशी एक माह पूर्व ही कमल के फूल को मानकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। सभी एकजुटता से भाजपा को चुनाव में विजय दिलाये।चुन्नीलाल  गरासिया ने सभी बडी संख्या में सम्मेलन में आयेआदिवासी समाज व्यक्तियों से अपील की सभी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाकर भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाना है। भीलवाड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठे वादों के दम पर टिकी हुई है, जिसका कोई आधार नहीं है। झूठे वादों का जनता उपचुनाव में  कांग्रेस को हराकर सबक सिखाएगी ।सम्मेलन में काफी तादाद में आये क्षैत्र के भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा प्रदेश संगठन नेताओ ने मोखुंन्दा मण्डल अध्यक्ष ओर उनकी टीम के मेहनत की सराहना कर शाबाशी दी है। सम्मेलन का संचालन मांगी लाल जाट ने किया।