वसुंधरा राजे जन्म दिवस पर गिरिराजजी अभिषेक, वृंदावन आदिब्रदी केदारनाथ मंदिर मे आरती करेगी

News from - भूपेन्द्र औझा 

प्रदेश भर से समर्थक वहाँ जायेंगे

     भीलवाड़ा। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया अपना 69वा जन्म  दिवस दिनांक 8 मार्च को श्रीकृष्ण नगरी श्रीगिरिराज जी वृंदावन में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनायेगी।

     पूर्व मुख्यमंत्री राजे के खासे निकट सूत्रोनुसार वसुंधरा राजे अपने जन्म दिनांक दिवस की पूर्व संध्या 7 मार्च को श्रीगिरिराज जी का अभिषेक करेगी। इसके बाद 8 मार्च को आदिब्रदी केदारनाथ मंदिर में सुबह प्रभु दर्शन, पुजा कर अपने 69 जन्म दिवस दिन की शुरुआत करेगी। 

     उस दिन 8 मार्च को श्रीगिरिराज-वृंदावन के आदिब्रदी केदारनाथ मंदिर मे वसुंधरा राजे को प्रदेश भर से बडी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के जन्म दिवस शुभकामनाएं देने पहुंचने की संभावना है। इस बाबत मंदिर प्रांगण के पास बडा पंडाल लगाया जा रहा है ओर सभी आगुन्तको के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जारही। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 8 मार्च देर रात जयपुर पहुंचने की योजना है।