Report from - भूपेन्द्र औझा
भाजपाआठ सांसद, 23 विधायक, पांच दर्जन पूर्व विधायक और कई पूर्व जिलाध्यक्ष-मण्डलो अध्यक्ष जन्म दिवस पर बधाई देने डींग पहुंचे
भीलवाड़ा जिले के तीन विधायक, पूर्व मंत्री कालूलाल गूर्जर, पूर्व विधायक राम लाज गूर्जर, शिवजीराम मीणा, सहाड़ा प्रत्याशी रुपलाल जाट भी राजे जन्मदिन डींग मौके पर
भीलवाड़ा। बीते दिन प्रभु कृष्ण नगरी वृंदावन मे यमुना नदी कुंभ की भीड थी तो, श्रीगिरिराजजी मे राजस्थान भाजपा नेताओं का जनसमूह! भाजपा प्रदेश संगठन के मौजूदा पदाधिकारियों के दरकिनार करने के बावजूद, प्रदेश के आठ भाजपा सांसद रामचरण बौहरा, योगी बाकलनाथ, मनोज राजोरा, राम सिंह कस्बा, दुष्यंत सिंह, भागीरथ चौधरी, राजनाथ कौली, सुखवीर सिंह जोनपुरिया, दस पूर्व सांसद, करीब 25विधायक ओर इससे दुगने पूर्व विधायक भरतपुर डींग आदी ब्रदी केदार मे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को 69 जन्म दिनांक दिवस पर बधाई, शुभकामनाएं देने पहुंच। साथ ही भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री श्री चन्द्र कृपलानी, कालूलाल गुर्जर भी। वसुंधरा राजे के समर्थन में खुले दौर पर बयान देते रहने वाले विधानसभा पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल भरतपुर, श्रीगिरिराजी डींग आदी.
ब्रदीकेदार मे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्मदिन बधाई देने नहीं पहुंच। कैलाश मेघवाल के इस मौके पर अपने निर्वाचन क्षेत्र शाहपुरा भीलवाड़ा जिले में होने की पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई हैं। राजनैतिक हल्के में इस पर आश्चर्य जताया जा रहा है। ऐसे ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन कार्यक्रम के समय रविवार, सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पुनिया बांसवाडा -प्रतापगढ़,प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर प्रदेश से बाहर, प्रतिपक्ष भाजपा नेता गुलाब चन्द्र कटारिया उदयपुर मे थे। यहां तक की भरतपुर जिले से भाजपा प्रदेश संगठन में मंत्री महेन्द्र जाटव तक ने अपने जिले में आयोजित हो रहे वसुंधरा राजे जन्मदिन कार्यक्रम में शिरक्कत नहीं की।इसे ही बाकी प्रदेश भाजपा पदाधिकारी भी इस आयोजन से दुर रहे। जबकि अभी पीछलै हफ्ते ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नट्ठा ने भाजपा सम्मेलन जयपुर बिडला सभागार मे वसुंधरा राजे-सतीश पुनिया का अपने साथ हाथ से हाथ उठा एक होने का संदेश दिया था। भाजपा प्रदेश संगठन-नेताओं के एक होने का राष्ट्रीय अध्यक्ष नट्ठा का यह संदेश वसुंधरा राजे के जन्म दिवस आयोजन में औझल हो गया।
भीलवाड़ा जिले के तीन भाजपा विधायक गोपाल खण्डेलवाल, जब्बरसिंह, गोपीचंद मीणा ओर पूर्व मंत्री कालूलाल गूर्जर, पूर्व विधायक रामलाल गूर्जर, शिवजीराम मीणा, सहाड़ा प्रत्याशी रुपलाल जाट ने भी डींग ब्रदीकेदार मे वसुंधरा राजे को मेवाड़ी चुंनरी ओढा,पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई दी है।कल रविवार को भीलवाड़ा पूर्व जिलाप्रमुख शक्ति सिंह ने श्रीगिरिराजी पहुंच वसुंधरा राजे सिंधिया को शुभकामनाएं दे उनका आर्शीवाद प्राप्त किया था और आज सोमवार 8 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री राजे का जन्म दिनांक दिवस भीलवाड़ा शहर के हाडा रिसोर्ट मे काफी संख्या में आये जिले के भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। सूचना मिली है कि प्रदेश के दो दर्जन जिलो मे स्थानीय भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अपने यहां व्यापक पैमाने पर जन्मदिन मना।
गौरतलब है कि, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना69 जन्म दिनांक दिवस 8 मार्च सोमवार को डींग के आदीब्रदीकेदारधाम मे अभिषेक कर मनाने का निश्चय किया। इसकी पूर्व संध्या पर श्रीगिरिराजजी की परिक्रमा, अभिषेक पूजा की।तब भी बडी संख्या में राज्य के हजारों भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं श्रीगिरिराजी पहुंचे थे।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विशाल रैली को संबोधित किया है। उसमे प्रदेश के कौने कोने से भाजपा संगठन के मौजूदा-पूर्व पदाधिकारी ने शिरक्कत की।