राष्ट्रीय क़ायस्थ विचार फाउन्डेशन उठायेगी खर्चा

News from - V.P Shrivastav    

     गाजियाबाद। राष्ट्रीय क़ायस्थ विचार फाउन्डेशन, नई दिल्ली के संस्तुति तथा दिशा निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश इकाई ने यह निर्णय लिया है कि इस कोरोना महामारी के कारण दुर्भाग्यवश क़ायस्थ समाज के  परिवारों ने अपनों को खोया है. कहीं कही तो बच्चों के सर पर से माता पिता दोनों की छत्र छाया ईश्वर ने उठा लिया है। 

     राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश ईकाई ने ऐसे सभी  कक्षा 1 से कक्षा 8 तक पढ़ने वाले बच्चों का जिनके सर से दुर्भाग्यवश दोनो की छत्र छाया उठ गई हो, उनकी शिक्षा एवं किताब कापियों पर आने वाला खर्च फाउन्डेशन  की उत्तर प्रदेश ईकाई  उठाएगी। आप  सभी से निवेदन है कि ऐसे जरूरतमंद परिवार और बच्चों के विवरण अनिल श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रिय कायस्थ विचार फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश ईकाई को उनके  मोबाइल नंबर +919990212361 पर  व्हाट्सऐप माध्यम से प्रेषित करने की कृपा करें। 

     बच्चों के आधार कार्ड तथा माता पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र  तथा विद्यालय/ स्कूल ( जहां पढ़ रहे हों) द्वारा प्रमाणित पुस्तकों तथा अन्य सामग्रियों की सूची तथा लगभग लागत भी साथ में प्रेषित करने की कृपा करें।  उत्तर प्रदेश के ही बच्चों के  विवरण कृपया प्रेषित करें। आशा है इस सामाजिक व्यवस्था में आप सभी सहभागी होंगे।