बनेडा राजघराने मे श्री गोपाल चरण सिंह सिसोदिया का राजाधिराज पाग दस्तूर संपन्न

News from - भूपेन्द्र औझा  

महाराणा  श्री महेन्द्र सिंह मेवाड़ द्वारा प्रदान पाग प्रतिनिधि ठाकुर श्री दुर्गपाल सिंह राजपुरा ने सर्वप्रथम धारण कराई

     भीलवाड़ा। बनेडा राजघराने मे दिवंगत राजाधिराज हेमेन्द्र सिंह के उत्तराधिकारी सुपूत्र श्री गोपाल चरण सिंह सिसोदिया का गुजरे दिन शुक्रवार को नजरबाग बनेडा महल मे राजाधिराज पाग दस्तूर समारोह संपन्न हुआ।उसमे  महाराणा श्री महेन्द्र सिंह मेवाड़ (उदयपुर) द्वारा भेजी पाग उनके प्रतिनिधि ठाकुर श्री दुर्गपाल सिंह राजपुरा, श्री पराक्रम सिंह सिसोदिया ने बनेडा राजघराने के उत्तराधिकारी श्री गोपाल चरण सिंह सिसोदिया को धारण कराई।

     मेवाड़ महाराणा के प्रतिनिधि ठाकुर श्री  दुर्गपाल सिंह राजपुरा ने राजघराने की सामाजिक परम्परानुसार बनेड़ा राजघराने के उत्तराधिकारी को सर्वप्रथम मेवाड़ महाराणा द्वारा प्रदान पाग को धारण करा, मेवाड़ महाराणा का सामाजिक सम्मान बरकरार रखा है। कोरोना गाइडलाईन की पालना अनुरूप हुये बनेडा राजघराने के उत्तराधिकारी समारोह में आमंत्रित अतिथियों की संख्या सीमिति रखी गई। समारोह मे बनेड़ा राजघराने के श्री ओकार सिंह, बनेड़ा राजाधिराज के समस्त जागीरदार, प्रतिष्ठित नगरवासियों की उपस्थिति में यह समारोह गरिमामय संपन्न हुआ है।