जिले मे सरकारी महकमो की कमेटियों मे मनोनयन की उल्टी गिनती शुरू

News from - भूपेन्द्र औझा

नगरपालिका-न्यासो मे अभी नियुक्तियां नहीं?

हजारो काग्रेंस कार्यकर्ताओं का जिले-तहसील मे मनोनयन होगा

     भीलवाड़ा। राज्य सरकार द्वारा करीब दो दर्जन सरकारी महकमों मे जिला ओर तहसील स्तर तक कमेटियों मे मनोनयन शीघ्र शुरू होने के पुख्ता संकेत मिले हैं। काग्रेंस के आला भरोसेमंद सूत्रों ने हाईकमान द्वारा इस बाबत हरीझंडी देने के संकेत दिये हैं। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कमेटियों मे शुमार किये स्थानीय काग्रेंस नेता-कार्यकर्ताओं की सूची संबंधित विभागों के मंत्रियों को भेजी जायेगी ओर मंत्री जिलो -तहसील तक मनोनयन की कवायद शुरू करने वाले हैं?हालांकि की कुछ विभागों मे सरकार ने पहले भी मनोनयन किया था। करीब दो दर्जन से अधिक सरकारी विभागों मे अब यह मनोनयन होने के संकेत है।

     मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने काफी समय पहले काग्रेंस अध्यक्षा सोनिया गांधी को राजस्थान में एक साथ बडी संख्या में हजारों स्थानीय काग्रेंस नेता-कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा मनोनीत करने का संदेश दिया था।अब उसे अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू करने के संकेत दिए हैं। लेकिन प्रदेश की नगरपालिका-परिषद मे पार्षदों   तथा नगर विकास न्यासो मे अध्यक्ष, सदस्यों की सरकार द्वारा अभी नियुक्तियों  नहीं करने की जानकारी प्राप्त हुई हैं। काग्रेंस प्रदेश संगठन सूत्रों के मुताबिक करीब छःमाह पहले प्रदेश संगठन ने जिलाध्यक्षो से उनके हल्के मे जिला-तहसील स्तर तक सरकारी विभागों में सरकार द्वारा सदस्य मनोनीत करने के लिए काग्रेंस नेता-कार्यकर्ताओं के नाम मांगे थे।

     साथ ही गुजरे विधानसभा चुनाव मे जीते -हारे काग्रेंस प्रत्याशियों से सभी इस बाबत सूची मंगवाई थी। दोनों सूचियों को प्रदेश संगठन अध्यक्ष, पदाधिकारी ने पार्टी के जिला प्रभारी से राय ले मनोनयन सूचियों को फाईनल कर, काग्रेंस प्रदेश प्रभारी को हाईकमान से मंजूरी के लिए भेजी थी।अब वहां से हरीझंडी मिलने से करीब दो दर्जन से अधिक सरकारी विभागों में जिला-तहसील मे शीघ्रत सदस्य  मनोनीत होने के आसार हैं। उसमे सभी महकमो मे एक साथ मनोनयन नहीं कर एक हफ्ते मे एक एक कर  मंत्रियों द्वारा अपने  विभागो मे मनोनयन करने के संकेत मिले हैं।