फ्रांस 2021 के अंत तक भारत को 35 राफेल देगा

      फ्रांस भारत को इस साल के अंत तक कुल 35 राफेल लड़ाकू विमानों को भारत को सौंप देगा। आखिरी लड़ाकू विमान जनवरी 2022 में उत्तर बंगाल में हाशिमारा हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। फ्रांस से भारत को अभी तक 26 लड़ाकू विमान मिल चुके हैं। इनमें से 24 विमान भारत आ गए हैं जबकि दो विमान फ्रांस में हैं जिससे की भारतीय पायलट और तकनीशियन की टीम ट्रेनिंग लेती है।

     सामरिक सहयोगी फ्रांस की विश्वसनीयता को देखते हुए भारतीय वायु सेना और और नौसेने ने राफेल प्लेफॉर्म में गहरी रुचि दिखाई है। भारतीय वायुसेना का नेतृत्व भविष्य में 36 और राफेल विमान हासिल करना चाहता है और नौसेने अगले साल शुरू होने वाले आईएनएस विक्रांत (स्वदेशी विमान वाहक -1) पर एक लड़ाकू विकल्प के रूप में राफेल-एम को देख रही है।

     पश्चिमी और पूर्वी थिएटर में राफेल के शामिल होने से भारत की युद्धक क्षमता कई गुना बढ़ गई है क्योंकि फ्रांसीसी लड़ाकू विमान उप-महाद्वीप में हवा से हवा में मार करने वाली सबसे लंबी दूरी की उल्का मिसाइल, हैमर एयर टू ग्राउंड स्मार्ट मुनिशन और लंबी दूरी की SCALP एयर से लैस है।