पीरियोडीकल प्रेस ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश राज्य के प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्त भोपाल के अशोक प्रजापति

News from - PPI DESK 

     भारत लोक तंत्र के चौथे स्तभ मीडिया के संगठन पीरियोडीकल प्रेस ऑफ इंडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.सुरेन्द्र शर्मा की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार प्रजापति सहित, मीडिया संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहयोग से मध्यप्रदेश में प्रदेशअध्यक्ष के पद पर अशोक प्रजापति को नियुक्त किेया गया है।

(अशोक प्रजापति)
     प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मध्यप्रदेश के पत्रकार संगठन व पदाधिकारियों की तरफ से हार्दिक बधाई शुभकामनाओं, संदेश का दौर शुरू हो गया। वैसे तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से अशोक प्रजापति ने सायंकालीन हिन्दी दैनिक साध्यं प्रकाश से अपने जीवन में सहायक प्रबंधक से शुरूआत की थी लेकिन बाद में उन्होने भोपाल के दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका गुप के पत्रिका में अपनी सेवाए देते हुए, कई अन्य प्रिन्ट मीडिया और इेलेक्ट्रनिक मीडिया में कार्य किया।

     अशोक प्रजापति विगत 15 वर्षो से अधिक समय सेअनेकों समाचार पत्रो मे सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान मे हिन्दी दैनिक उत्प्रेरक टाइम्स के संपादक की भूमिका निभा रहै है। मीडिया जगत मे हुए बदलाव को देखते हुए स्वयं को अपडेट रखने के लिए पर विशवास रखते है और यही कारण है कि उन्होने अपनी शिक्षा में M.Com. करने के बाद, पीजी डिप्पलोमा एडवरटाजिंग एंव जर्नलिज्म किया और वर्तमान में अभी डिजिटल मीडिया की संचार क्राति के बदलाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के शासकीय संस्थना से वीडियो एडिटिंग की शिक्षा प्राप्त की।