गौरव जनकल्याण संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक सम्पन्न

News from - Gourav Shrivastav

     गौरव जनकल्याण संस्थान, हरदोई शाखा के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों की एक बैठक जिला सचिव के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव ने की और बैठक का संचालन जिला सचिव अभिषेक गुप्ता ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर श्रीमती कुंजलता श्रीवास्तव का निर्वाचन हुआ और जिला कोषाध्यक्ष के पद पर दीपक दीक्षित का निर्वाचन हुआ। आगामी कार्यो पर चर्चा हुई-

1. गरीब कन्या का विवाह सम्पन्न कराना।

2. सामूहिक विवाह पर विचार विमर्श।

3. स्व गिरीश चंद्र श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से प्रति वर्ष एक समाजसेवी को सम्मानित करना।

4. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना।

5. स्व गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

     आज की बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार तिवारी, जिला युवा अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, संदेश श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।