विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने विधायक, पुलिस अधीक्षक को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया

रिपोर्टर - पप्पू लाल कीर 

     राजसमंद। विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति की जिला संयोजिका मधु चौरडिया के नेतृत्व में आज जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक तथा राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। 

     इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों के भी राखी बांधी। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक राजेश सांवरिया, नगर उपाध्यक्ष जीवन सिंह चारण, नगर मंत्री दीपक रजक, सह मंत्री तुलसीराम गायरी, सुरक्षा सह प्रमुख विष्णु, सीमा डांगी, मीना जैन तथा दक्षा कांठेड़ उपस्थित थे।