उम्र का भी ख्याल नहीं रखा पौने तीन घंटे खड़े रहें वृद्ध किसान - रामपाल जाट

     नई दिल्ली/जयपुर। किसान महापचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि सत्याग्रह कर रहे किसान भाइयों की उम्र का भी ख्याल नहीं रखा दिल्ली पुलिस ने. पौने तीन घंटे खड़े रहें वृद्ध किसान। विकलांग 53 वर्षीय इन्द्रजीत नेहरा हरियाणा, 84 वर्षीय स्वामी चेतनानन्द, 81 वर्षीय छीतर लाल गुर्जर, 69 मुसुद्दीलाल यादव, 67 वर्षीय जालुराम डोडवाडिया, 62 वर्षीय मिश्रीलाल गुर्जर, बत्तीलाल बैरवा, 58 वर्षीय नरेंद्र चौपड़ा, 55 वर्षीय हरजीराम घटाला, 30 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद चौधरी अधिक उम्र की चिंता छोड़ कर प्रतिदिन सत्याग्रह करने पहुंचे रहें हैं।

     सत्य, अहिंसा, शांति के मार्ग पर चलने वाले किसानों को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। जबकि 19 मार्च से लगातार धरना-प्रदर्शन के लिए स्थान की अनुमति मांगी जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी कानून बनाने एवं नये तीनों कृषि कानूनों में निष्प्रभावी बनाने की मांग को लेकर सत्याग्रह जारी है। जो संसद मार्ग थाने में जारी रहता है।