रक्षाबंधन के दिन भी सत्याग्रहियों को पुलिस थाना संसद मार्ग नई दिल्ली में निरुद्ध किया हुआ है

News From - किसान महापंचायत 

     New Delhi -आज रक्षाबंधन के दिन जंतर मंतर, नई दिल्ली पर स्थित पुलिस थाना संसद मार्ग, जहां पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव बंद रहे थे। उन बैरकों में रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर "एक राखी शहीदों के नाम" से कार्यक्रम संपन्न किया। आज स्वयं के छोटे परिवारों की अपेक्षा देश के बड़े परिवारों के साथ रक्षाबंधन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया।

     देश के किसानों को उनकी उपजों के दाम दिलाने के हेतु से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी के लिये सत्याग्रह करने एवं सत्याग्रह में पुलिस द्वारा, पुलिस थाना संसद मार्ग में निरुद्ध रखने के कारण यह सौभाग्य प्राप्त हुआ. हम सब सत्याग्रही सौभाग्यशाली है:- किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दी लाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छीतर लाल गुर्जर, प्रचार प्रसार मंत्री मिश्री लाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री बत्तीलाल बैरवा, छोटू लाल बीकानेर से एवं हरियाणा से समाजसेवी इन्द्रजीत नेहरा।