शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारी छोड़ चुनावो में भागे, सरकारी स्कूलों में बच्चियां लगातार हो रही है शर्मशार - संयुक्त अभिभावक संघ

News from - Abhishek Jain Bittu 

      जयपुर. संयुक्त अभिभावक संघ ने सरकारी स्कूलों में एक के बाद एक शिक्षकों द्वारा की जा रही शर्मशार कर देने वाली हरकतों पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा की " शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारी छोड़ चुनावों में भाग रहे है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चियों की अस्मिता खुलेआम लूटी जा रही है। शिक्षा मन्दिरो को शर्मसार किया जा रहा है।" ऐसे में वह किस मुंह से जनता से वोट मांगने जा रहे है। 

     जयपुर जिला अध्यक्ष युवराज हसीजा ने कहा कि शिक्षा मंत्री कुछ दिनों पहले सरकारी स्कूलों में व्यवस्था को लेकर ढींगे हाक रहे थे, अब जब प्रदेशभर से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की करतुते सामने आ रही है तो शिक्षा मंत्री की बोलती बंद पड़ी है और सवालों के जवाब देने की बजाय छुप रहे है। शिक्षा मंत्री के रवैये से आज ना केवल प्रदेश शर्मशार हो रहा है बल्कि शिक्षा के मंदिरों को भी कलंकित किया जा रहा है। 

      स्कूलों में ही जब बच्चियां सुरक्षित नही है तो प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति चल रही है इसका स्पष्ट आंकलन साफ देखने को मिलता है। बच्चियों के साथ हो रही हैवानियत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुद संज्ञान लेना चाहिए और जिम्मेदारों पर कठोर कार्यवाही करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बनाने में असफल अहंकारी शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त करना चाहिए। किन्तु मुख्यमंत्री भी शिक्षा मंत्री की तरह चुप रहकर हैवानियत करने वालो का संरक्षण कर रहे है।