बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों पर हमला

 3 की मौत, 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बल तैनात

     ढाका. बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने हिंदुओं के मंदिरों में तोड़फोड़ की. जिसके चलते सरकार को 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करनी पड़ी है। मीडिया के अनुसार गुरुवार को बताया गया कि दंगों में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ईशनिंदा के आरोपों के बाद ढाका से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमीला में एक स्थानीय मंदिर बुधवार को सोशल मीडिया पर मचे बवाल का केंद्र बिंदु बन गया।


कई जगह हुईं मंदिरों को नुकसान पहुंचाए जाने की घटनाएं

     खबर के मुताबिक, झड़प के बाद प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। चांदपुर के हाजीगंज, चटगांव के बांसखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ में भी हिन्दू मंदिरों को नुकसान पहुंचाए जाने की घटनाएं हुई हैं। एक स्थान पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और दंगे कई दुर्गा पूजा आयोजन स्थलों तक फैल गए। इसने बताया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह कानून-व्यवस्था कायम करने की कोशिश कर रही थी।