विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 5 में से 4 राज्यों को किया अपने नाम

 उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता (राहुल वैश्य

     पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की जिन राज्यों में बीजेपी को विजय मिली है इस प्रकार है: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर जबकि पंजाब के अंदर दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करने में सफल रही।

(फोटो: जीत के बाद लखनऊ के बीजेपी प्रादेशिक कार्यालय में जनता का अभिवादन स्वीकार करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)
     उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 274 जहां सीटें प्राप्त हुई वहीं समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन को 124 सीटें प्राप्त हुई, बहुजन समाजवादी पार्टी को 1 सीट और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 2 सीटें प्राप्त हुई

     गोवा विधानसभा चुनाव में 40 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटें, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 11 सीटें और आम आदमी पार्टी ने 2 सीटें प्राप्त करी।

     मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट जनादेश पाकर 31 सीटें प्राप्त करी तो वही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने 4 सीटें प्राप्त करी।

     उत्तराखंड की 70 सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने 47 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 सीटें प्राप्त करी।

     पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें पाकर प्रचंड बहुमत हासिल किया तो वही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में 18 सीटें, शिरोमणि अकाली दल ने 3 सीटें और भारतीय जनता पार्टी ने 2 सीटें प्राप्त करी

     हालांकि इन चुनावों में कई दिग्गजों को हार का सामना भी करना पड़ा जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के दावेदार हरीश रावत, पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को भी हार का मुंह देखना पड़ा।