श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से सम्पन्न निधि संग्रहण अभियान

News fromगोपाल /सुभद्र पापड़ीवाल (प्रांत उपाध्यक्ष, वि.हि.प. जयपुर प्रांत)

     श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से दिनांक 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक सम्पन्न निधि संग्रहण अभियान के अन्तर्गत राजस्थान के 3 प्रांतों के 72 जिलों में कार्य सम्पन्न हुआ।

जयपुर। जैसा कि पूर्व विदित है कि सम्पूर्ण देश में भगवान श्रीराम की जन्म स्थली पर  निर्माणाधीन स्मारक हेतु राजस्थानवासियों ने बहुत उत्साह का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक निधि संग्रह किया है। जन्मस्थल पर सम्पूर्ण सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसके एक भाग में राम मंदिर का निर्माण कार्य अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। यह राजस्थानवासियों के लिये गौरव का विषय है कि उक्त स्मारक में राजस्थान के पत्थरों का एवं यहां के कारीगरों का सर्वाधिक उपयोग व सहयोग हुआ है।

     अप्रवासी राजस्थानियों में भी उक्त स्मारक हेतु बढ़ चढ़कर सहयोग करने की भावना व्याप्त है एवं कोरोना कालखण्ड के पश्चात उस क्षेत्र में उत्साहित समूहों की बहुत भारी उपस्थिति देखी जा रही है। जयपुर और जोधपुर की ऑडिट रिपोर्ट आपके सम्मुख है। चित्तौड़ प्रांत की ऑडिट का कार्य अभी चल रहा है।

रामजन्म भूमि स्मारक निर्माण अभियान का संक्षिप्त विवरण: 

जयपुर प्रांत - 24 जिले जोधपुर प्रांत - 21 जिले

चित्तौड़ प्रांत - 27 जिले कुल जिले - 72 जिले

दोनों प्रांतों का निधि संग्रहण

जयपुर प्रांत - 1,39,13,26,563

जोधपुर प्रांत - 2,14,97,87,314

कुल योग - 3,54,11,13,877

चित्तौड़ प्रांत सहित राजस्थान से कुल संग्रह - लगभग 539 करोड़ रूपये।

     आयोजित प्रेस वार्ता में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय के अतिरिक्त केंद्रीय सह मंत्री गोपाल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा, संत सुंदरनाथ महाराज, केंद्रीय समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य दामोदरदास मोदी, क्षेत्र मंत्री सुरेश,  जयपुर प्रांत प्रचारक शैलेन्द्र, प्रांत कार्यवाह गेंदालाल, भारती भवन कार्यालय प्रमुख प्रचारक सुदामा, सह प्रांत प्रचारक बाबूलाल एवं टाटा कम्पनी के प्रतिनिधि विनोद शुक्ल एवं विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     उपरोक्त कार्यक्रम में चंपत राय ने निधि संग्रहण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं यथा गोपाल कृष्ण शर्मा प्रांत प्रमुख विधि, शुलभ शुक्ल प्रांत सम्पर्क प्रमुख, संदीप झंवर अध्यक्ष भारतीय जनसेवा प्रतिष्ठान, संजीव, सी ए राजकुमार गुप्ता एवं अभियान के प्रांत सह प्रमुख गेंदालाल को दुप्पटा पहनाकर एवं राम मंदिर का माॅडल देकर सम्मानित किया।