दार्जिलिंग नगर पालिका चुनाव में 'हाम्रो पार्टी' की जीत

  राष्ट्रीय संवाददाता (राहुल वैश्य) 

     पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग नगर पालिका चुनाव में हाम्रो पार्टी ने बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल की। हाम्रो पार्टी ने कुल 32 सीट में से 18 सीट जीत कर नगर पालिका चुनाव में अपना परचम लहराया। गौरतलब है कि हाम्रो पार्टी का निर्माण नगर पालिका चुनाव से ठीक 5 महीने पहले हुआ था। नगर पालिका चुनाव में जहां हाम्रो पार्टी ने कुल 32 में से 18 सीटें अपने नाम की वहीं हाम्रो पार्टी के अध्यक्ष अजय एडवर्ड्स ने भी वार्ड 22 से मेंबरी का चुनाव लड़ा था लेकिन वह खुद वार्ड 22 से 5 वोटों से हार गये जबकि उनकी पार्टी नगर पालिका के चुनाव में बहुमत हासिल करने में सफल रही है। 


     इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले अनित थापा की पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने 9 सीट पर विजय हासिल की तो विमल गुरुंग की गोरखा जनमुक्ति मोर्चा पार्टी ने सिर्फ 3 सीटों पर विजय हासिल की। इसके साथ ही राज्य में सरकार चला रही टीएमसी पार्टी ने इस चुनाव में सिर्फ 2 सीटें ही हासिल की और वही जीएनएलएफ और राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी। 

     गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के 108 नगर पालिका चुनाव में टीएमसी ने 102 नगर पालिका पर कब्जा जमाया है वहीं पिछले नगर पालिका चुनाव में 77 सीटें जीतने वाली पार्टी बीजेपी इस नगर पालिका चुनाव में अपना खाता तक भी नहीं खोल सकी और वाममोर्चा एकमात्र ताहेरपुर नगरपालिका में जीत दर्ज कर पायी।