मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सह पर कानून से खिलवाड़ कर रहे डॉ महेश जोशी और रोहित जोशी

 News from - अभिषेक जैन बिट्टू

संस्कारी बेटे को छुपाने की बजाय जांच में सहयोग करवाएं डॉ महेश जोशी 

सरकार बचाने में सहयोग करने वाले मंत्रियों, विधायकों को बचा उनका कर्ज उतार रहे है मुख्यमंत्री 

     जयपुर। राजधानी की 23 वर्षीय महिला पत्रकार के साथ बलात्कार, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी राज्य के जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी के बेटे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रोहित जोशी एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी होने के डर से लापता है। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने एक बार फिर जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की " संस्कारी बेटे को छुपाने की बजाय जांच में सहयोग क्यों नही कर रहे है महेश जोशी, क्या मंत्री को कानून पर विश्वास नहीं है, क्या मंत्री जी महिला के आरोपों पर सच के बाहर आने से डर रहे है। "

     अभिषेक जैन बिट्टू ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी मामले में लपेटते हुए कहा की " महेश जोशी और रोहित जोशी दोनों मुख्यमंत्री की सह पर कानून से खिलवाड़ कर रहे है और महिलाओं को ना केवल प्रताड़ित कर रहे है बल्कि वह महिला का अपमान भी कर रहे है। रोहित जोशी ने खुद इस बात को स्वीकार किया है की उन्होंने महिला के साथ संबंध बनाए और लिव इन में रहे, जिससे महिला का एक सच तो साबित हो गया। अब अगर महेश जोशी अपना प्रभाव और अहंकार छोड़कर आरोपी संस्कारी बेटे को पुलिस के सुपुर्द करे तो बाकी का सच भी सामने आ जाएगा। किंतु इसी सच और सजा के डर के चलते महेश जोशी और रोहित जोशी डरे हुए। इसलिए रोहित जोशी लापता होकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगा दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग कर रहे है।

     अभिषेक जैन ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार बचाने में सहयोग करने और साथ देने वाले मंत्रियों और विधायकों को बचाने के लिए उनका कर्ज उतार रहे है। जिस समय सरकार पर संकट आया था उस दौरान महेश जोशी मुख्य संचेतक थे और उस दौरान कंधे से कंधा मिला महेश जोशी ने अशोक गहलोत का साथ दिया था अब वही कर्ज उतारने के लिए मुख्यमंत्री उनका कर्ज उतार रहे है और प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की कानून व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे है।