किशोर कुमार की याद में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम

News from - अभिषेक माथुर, जितेंद्र नाग 

अमर पार्श्व गायक किशोर कुमार की स्मृति में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

(पार्श्वगायक स्व.किशोर कुमार)
   जयपुर। आराधना म्यूज़िकल ग्रुप, जयपुर द्वारा पार्श्वगायक स्व.किशोर कुमार की स्मृति में दिनांक 24.09.2022 शनिवार को स्वरांजलि के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम सांगा मैरिज गार्डन, रावण गेट, कालवाड रोड, जयपुर में ये शाम मस्तानी... आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने किशोर कुमार के मधुर गीतों को अपने स्वर में बखूबी प्रस्तुत किए.... जितेंद्र नाग ने कहना है, कहना है, आज तुमसे ये पहली बार, अभिषेक माथुर ने छू कर मेरे मन को, चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना, प्रदीप माथुर ने जिंदगी का सफर है ये कैसा सफ़र, भारत जोशी ने खाइके पान बनारस वाला और पल भर के लिए कोई हमें प्यार करले 

     रेखा मल्होत्रा और भारत जोशी ने युगल गीत तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती, गौरव जोशी ने लोग कहते हैं, मैं शराबी हूँ, गौरव जोशी और रेखा मल्होत्रा ने युगल गीत शायद मेरी शादी का ख्याल, श्याम शर्मा ने नखरे वाली, मेरे नैना सावन भादों, फ़िर भी मेरा, मुकेश पारीक ने भोले ओ भोले, संजय माथुर ने रूप तेरा मस्ताना, राकेश गर्ग ने नीले नीले अम्बर पे, गौरी शंकर गहलोत ने मेरे महबूब कयामत होगी, शोखियों में घोला जाए, सुधीर शर्मा ने ये शाम मस्तानी (टाइटल सोंग),  दिल क्या करें, देवेन्द्र सिंह ने प्यार दीवाना होता है, सतीश शर्मा ने ओ हंसिनी, मेरी हंसिनी, पुष्पेंद्र सिंह ने हाल क्या है दिलों का, स्वेता माथुर और पुष्पेंद्र सिंह ने युगल गीत जाँने जाँ, ढूँढता फिर रहा, संजीव शर्मा ने मेरे सपनों की रानी कब,  गीत प्रस्तुत किये। 
     इस कार्यक्रम को जितेंद्र नाग और अभिषेक माथुर द्वारा सफल मंच संचालन और उद्घोषणा के साथ एक सूत्र में पिरोया गया. भारी मात्रा में उपस्थित संगीत प्रेमी श्रोताओं ने सब गायकों को प्रेरित करते हुए खूब आनंद उठाया और आयोजकों द्वारा पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार के लिए ऐसी मधुर और रंगारंग संध्या आयोजित करने के लिए सराहना की. 

     इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री श्री 1008 बाल मुकुंदाचार्या जी महाराज थे. विशिष्ट अतिथि विकास बारेठ (पार्षद), विक्की पंडित (बिजनेसमैन), रोहित माथुर (कनिष्ठ अभियंता - जे डी ए), महेंद्र सिंह शेखावत (प्रोपर्टी व्यवसायी), अभय पांडे (एक्सेल इंडिया - ऑटोमोबाइल व्यवसायी), अखिलेश माथुर (व्यवसायी), दीपक अग्रवाल, नंद बिहारी माथुर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष - कायस्थ समाज़ सेवा संस्थान), राजेश माथुर (अध्यक्ष - श्री चित्रगुप्त क्लब), राधा मोहन माथुर (महासचिव - श्री चित्रगुप्त क्लब), राजीव कुमार (बाला जी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज), श्रीकांत भारद्वाज (प्रोपर्टी व्यवसायी), शेर सिंह धाकड़ (BJP  राजनीतिज्ञ), जगदीश चौधरी (सामाजिक कार्यकर्ता) , नरेश पारीक (अध्यक्ष - झोटवाड़ा व्यापार मंडल) एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे. 

(मुख्य अतिथि आचार्य श्री श्री 1008 बालमुकुंदाचार्या जी महाराज हाथोज धाम)
      आराधना म्यूज़िकल ग्रुप के अध्यक्ष अभिषेक माथुर ने पधारे हुए अतिथिगणों, गणमान्य बंधुओं और श्रोताओं को धन्यवाद प्रेषित किया और बताया कि हमारा प्लान भविष्य में वॉइस ऑफ जयपुर कार्यक्रम करने का रहेगा।  आराधना म्यूज़िकल ग्रुप के महासचिव जितेंद्र नाग ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार से गीतों भरी शाम का आयोजन किया जायेगा . 

                                                     (जितेंद्र नाग द्वारा प्रस्तुति)